39.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

ससुराल में धरने पर बैठा युवक, शादी की तस्वीरें और प्रमाण-पत्र दिखाकर बोला- ‘मेरी पत्नी को मेरे साथ जाने दो’

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में 28 साल का एक युवक पत्नी को अपने साथ घर ले जाने के लिए सोमवार को ससुराल में घर के बाहर धरने पर बैठ गया। उसने ससुराल वालों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया। इस पर ससुराल वालों ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जो कि पुलिस की जांच में झूठी निकली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आलोक मलिक ने हाल ही में संगीता घोष के साथ शादी की थी। हालांकि संगीता का परिवार इस विवाह के खिलाफ था। आलोक ने बताया कि उनका विवाह हिंदू रीति-रिवाजों से एक मंदिर में हुआ और इसे कानूनी तौर पर पंजीकृत भी करवाया गया।

पत्नी को छोड़ने की मांग
आलोक ने कहा कि संगीता पिछले दिनों अपने माता-पिता से मिलने घर आई थी और अब ससुराल वाले उसे वापस नहीं जाने दे रहे हैं। उसने दावा किया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को कहीं और भेज दिया है। हाथों में प्लेकार्ड, शादी की तस्वीरें और शादी का प्रमाण-पत्र लिए आलोक ससुराल वालों के घर के बाहर धरने पर बैठ गया और पत्नी को छोड़ने की मांग करने लगा।

आलोक के खिलाफ शिकायत निकली झूठी
पुलिस ने कहा कि संगीता के परिवार वालों ने हाल ही में आलोक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन तफ्तीश में आरोप बेबुनियाद निकले।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here