34 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

ताइवान में पतंग के साथ 100 फीट हवा में उछली 3 साल की लड़की

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

नई दिल्ली। ताइवान में पतंग उत्सव के दौरान एक तीन साल की लड़की हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल पतंग को उड़ाने के दौरान उसकी एक डोर बच्ची बच्ची से लिपट गई और वह हवा में 100 फीट तक उछल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह लड़की को बचा लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

जमीन से 100 फीट ऊपर उछली
रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान के सिंचु शहर में पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। देश के कोने-कोने से पतंगबाज इस उत्सव में करतब दिखाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। रविवार को जब यहां भीड़ के बीच एक पतंगबाज नारंगी रंग की बड़ी सी पतंग को उड़ा रहा था, तभी उसकी एक डोर 3 साल की लड़की से उलझ गई। 60 किलोमीटर प्रतिघंटे से चल रही हवाओं के कारण लड़की देखते ही देखते हवा में 100 फीट ऊपर तक उछल गई।

30 सेकेंड तक हवा में रही लड़की
इस घटना को देख वहां मौजूद लोग भी सहम गए। इस दौरान वह छोटी लड़की हवा में 30 सेकेंड के आसपास रही। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लड़की को बचा लिया। जिसकी पहचान लिन के रूप में हुई है। इस हादसे में लड़की को मामूली चोट ही आई है।

तय समय से पहले खत्म होगा त्योहार
शिंचु शहर के एक अधिकारी ने बताया कि अचानक आए हवा के तेज झोके के कारण पतंग लड़की से उलझ गई थी। इस कारण स्थानीय प्रशासन ने पतंग उत्सव के आयोजकों से इसे जल्द से जल्द खत्म करने का आदेश दिया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here