34.4 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

लुटेरी दुल्हन: शादी का झांसा दे 10 साल में 8 बुजुर्गों का किया शिकार

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज किया है। जो बुर्जुगों से शादी करके उनका पैसा लेकर भाग जाती थी। ताजा मामला गाजियाबाद का है। यहां इस महिला ने 66 साल के कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर को अपना शिकार बनाया और उसके 15 लाख रुपए लेकर भाग गई। इस महिला की  यह 8 वीं शादी थी इससे पहले यह सात शादी और कर चुकी थी। जिनके साथ भी यह धोखादड़ी करके भागी है।

शख्स की पत्नी का हो गया देहांत
बता दें जुगल किशोर नाम के इस शख्स की पत्नी का देहांत पिछले वर्ष हो गया था। जिसके बाद यह काफी अकेलापन महसूस कर रहे थे। इनका बेटा भी इनसे अलग रहने लगा थो तो यह दिल्ली में ही एक मेट्रोमोनियल एजेंसी खन्ना विवाह केंद्र में गए और वहां जाकर शादी की इच्छा जताई। एजेंसी वालों ने इन्हें अच्छा रिश्ता ढूढ़ देने का आश्वासन दिया।

15 लाख रुपए लेकर फरार
उसके बाद उन्होंने मोनिका मलिक नाम की महिला से जुगल किशोर को मिलाया। मोनिका खुद को तलाक शुदा बताते हुए जुगल किशोर से शादी कर ली और दोनों एक साथ रहने लग गए। करीब दो महीने एक साथ रहने के बाद एक दिन अचानक से जुगल किशोर की पत्नी उनका ज्वैलरी और कैश लेकर भाग गई जिसकी कीमत 15 लाख बताई गई। इस घटना के बाद जब जुगल किशोर ने मेट्रोमोनियल एजेंसी से बात की तो उन्होंने भी उन्हें धमकाया।

शादी करके बनाती थी बेवकूफ
इसके बाद किशोर ने जब इस मामले की शिकायत पुलिस को कराई तो उसने पाया कि यह इस महिला की 8 वीं शादी है। इससे पहले यह ऐसे ही 7 लोगों को और चूना लगा चुकी है। जिसमें इसके साथ मेट्रोमोनियल एजेंसी ने दिया था। पुलिस ने फिलहाल शिकायत दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here