39.3 C
New Delhi
Friday, April 26, 2024

अप्राकृतिक कृत्य के दौरान गई घोड़ी की जान! दो लोगों पर मामला दर्ज

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक घोड़ी के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान घोड़ी की मौत हो गयी। पुलिस ने घटना के संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले शिकायतकर्ता ननबया वासुदेव ने आरोप लगाया कि शहडोल जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बटूरा गांव में पंकज वासुदेव (24) और उसके पड़ोसी लोकनाथ वासुदेव (28) ने उसकी घोड़ी के साथ दुष्कर्म किया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक सुंदरलाल तिवारी ने सोमवार को कहा कि ननबया ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की रात आरोपियों को घोड़ी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए देखा।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है, ‘मेरी घोड़ी रस्सी से बंधी हुई थी। इस दौरान पंकज ने घोड़ी की गर्दन पर सामने से फंदा लगाया और लोकनाथ ने घोड़ी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इस दौरान घोड़ी की मौत हो गयी।’

तिवारी ने कहा, ‘हमने महिला की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार को पंकज वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया गया। लोकनाथ वासुदेव की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।’ उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी एक ही इलाके में रहते हैं।

तिवारी ने कहा, ‘दोनों आरोपियों पर भादंवि की धारा 377, 429 एवं 34 के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11/12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here