31.8 C
New Delhi
Friday, May 3, 2024

लड़की ने नाम बदलकर की शादी, धोखे से प्राइवेट पार्ट किया क्षतिग्रस्त,अब धर्म बदलने का दबाव

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

नई दिल्ली। फेसबुक पर धर्म बदलकर दोस्ती की फिर लड़की ने लड़के की भावनाओं से खेलते हुए उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद जब लड़के को हकीकत पता चली तो वह दंग रह गया। लड़की ने फेसबुक पर जानबूझकर अपना धर्म बदलकर नाम रखा था। लड़की और उसके परिवार वालों ने लड़के के पर्सनल पार्ट्स को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। धर्म परिवर्तन करवाने के बाद अब उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर उससे वसूली की जा रही है। ऐसा नहीं करने पर लड़के को झूठे केसों में फंसाने की धमकी दे मिल रही हैं।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार मिश्रा का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता लड़के से पूछताछ कर मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है। लड़के ने कुछ सबूत भी दिए हैं। जिसको देखा जा रहा है। जल्द ही मामले में एफआईआर करने की तैयारी भी की जा रही है। जिसमें दोषी पाए जाने वालों को जल्द गिरफ्तार भी किया जाएगा।

लड़का मोहित कुमार प्रेम नगर में परिवार के साथ रहता है। पुलिस उपायुक्त शिकायत में उसने बताया कि बीते 2018 में उसकी फेसबुक पर सोनिया नामक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। सोनिया ने उसको बताया था कि उसके माता पिता उसको काफी प्रताडि़त कर मारपीट करते हैं। मोहित ने उसकी बातों में आकर उसके माता पिता से छुटकारा दिलवाने के लिए 26 नवम्बर 2018 को उससे आर्य समाज मन्दिर में शादी कर ली। उनके एक बेटी भी हुई। शादी के करीब डेढ़ महीने तक तो सबकुछ ठीक चला।

एक दिन वह ड्यूटी पर गया था। सोनिया ने फोन कर बताया कि पिता उसको लेने आए हैं। वह उनके साथ जा रही है और जल्द ही लौट आएगी। चार पांच दिन बाद सोनिया ने फिर फोन कर बताया कि वह गांव गोंडा में लेने आ जाए। जब वह अपनी मां के साथ उसको लेने गांव गया तो बीच रास्ते में सोनिया के भाई और पुलिस वाले समेत चार से पांच लोग मिले। परिवार वालों ने 80 हजार रुपए की मांग की और उसको धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर झूठे केस में फंसाने और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। उसे और उसकी मां को तुलसी नामक होटल के कमरे में बंद कर दिया गया।

उस दिन रविवार था और अगले दो दिन बैंकों की हड़ताल थी। कमरे के बाहर खड़े लड़कों ने कहा कि अगर कहीं पर फोन किया तो दोनों की हत्या कर देंगे। वीरवार को लड़के उसे कोर्ट ले गए। जहां पर कुछ कागज पर उसको डरा धमकाकर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए गए। उसे बताया कि उसका धर्म परिवर्तन हो गया है। रिश्तेदार के यहां ले जाकर मौलवी को बुलाकर निकाह करवाया। एक अस्पताल ले जाकर जबरन उसके पर्सनल पार्ट्स को भंग करवा दिया गया।

इसके बाद लड़की और उसके परिवारवालों ने उसको किसी को मामले की जानकारी देने पर झूठे केसों में फंसवाने की धमकी देते रहे। उसकी बेटी भी उसकी पत्नी के पास ही है। काफी तंग आने के बाद उसने जिला पुलिस उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here