32.2 C
New Delhi
Friday, April 26, 2024

सामाजिक कामों में करोड़ों रुपए दान दे चुके हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक कामों के लिए करोड़ों रुपए अब तक दान कर चुके हैं। बच्चियों की शिक्षा से लेकर गंगा सफाई अभियान के लिए वे अपनी निजी बचत में से दान देते रहे हैं। महामारी कोरोना से लड़ाई के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड में भी वे 2.25 लाख दान कर चुके हैं। वहीं, खुद को मिले तोहफों की नीलामी से मिले 103 करोड़ रुपए भी वे दान कर चुके हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि मोदी स्वास्थ्य सेवाओं, किसी भी तरह, प्राकृतिक आपदा में व्यक्तिगत रूप से मदद करते रहते हैं। बुधवार को जानकारी सामने आई थी कि मार्च में बने पीएम केयर्स फंड में महज 5 दिन में 3076 करोड़ रुपए जमा हो गए थे।

मोदी ने कब और कहां किया दान
– 2019 में उन्होंने अपनी निजी बचत से 21 लाख रुपए कुंभ मेले के सफाई कर्मियों के कल्याण के लिए दिए थे।
– 2019 में ही मोदी को साउथ कोरिया का सियोल पीस प्राइज मिला था। उन्होंने ऐलान किया था कि 1.30 करोड़ की प्राइज मनी को वे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दान कर देंगे।
– हाल ही में प्रधानमंत्री को मिले तोहफों की नीलामी की गई जिसमें 3.4 करोड़ रुपए जमा हुए। मोदी ने इस राशि को भी नमामि गंगे परियोजना में दान कर दिया।
– 2014 में गुजरात के सीएम का पद छोडऩे (प्रधानमंत्री बनने के बाद) के बाद मोदी ने अपने पूर्व स्टाफ की बेटी की शादी के लिए 21 लाख का दान दिया था। यह पैसा उनकी खुद की बचत का था।
– गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी मोदी को कई तोहफे मिले थे। इनकी नीलामी से 89.96 लाख रुपये मिले जिसे प्रधानमंत्री ने बच्चियों की शिक्षा के लिए बने कन्या केलवानी फंड में दान कर दिया।
– प्रधानमंत्री मोदी को 2015 तक मिले उपहारों की भी नीलामी की गई थी। इसे मिले 8.35 करोड़ रुपए भी नमामि गंगे परियोजना के लिए दान कर दिए गए थे।

PM केयर्स फंड क्या है?
सरकार ने 28 मार्च को पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के तौर पर यह फंड बनाया था। इसका मकसद कोरोना जैसी इमरजेंसी से निपटने का इंतजाम करना था। कोरोना काल में कॉरपोरेट से लेकर इंडिविजुअल तक ने इस फंड में डोनेशन दिया। जानकारी सामने आई है कि मार्च में बने पीएम केयर्स फंड में महज 5 दिन में 3076 करोड़ रुपए जमा हो गए थे।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here